पोखर में डूबने से बालक की मौत, मातम
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पोखर में डूबने से शुक्रवार को एक बालक की मौत हो गई। मृतक गांव के हीं विनोद राम का करीब 8 वर्षीय पुत्र गोविद कुमार है। एक अष्टयाम महायज्ञ आरंभ होने को ले श्रद्धालु कलश में जल भरने उक्त पोखर में गए थे।
समस्तीपुर । विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पोखर में डूबने से शुक्रवार को एक बालक की मौत हो गई। मृतक गांव के हीं विनोद राम का करीब 8 वर्षीय पुत्र गोविद कुमार है। एक अष्टयाम महायज्ञ आरंभ होने को ले श्रद्धालु कलश में जल भरने उक्त पोखर में गए थे। इस दौरान बालक पोखर में नहाने लगा। वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कुछ लोग अपने घर जा रहे थे तो बालक का कपड़ा देखकर आशंका जताया। जानकारी मिलते ही आसपास के युवाओं ने खोजबीन शुरू की। करीब 1 घंटे बाद बालक के शव को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि शव को अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। सीओ आदित्य विक्रम ने बताया कि बालक के डूबने से मौत की जानकारी मिली है। हल्का कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है। आपदा से मिलने वाली सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।