रोसड़ा के पांच व्यापारियों पर केस, तीन को नोटिस
माप तौल विभाग ने रोसड़ा अनुमंडल में अभियान चला रही है। लक्ष्य के काफी पीछे चल रहे इस अनुमंडल में अभियान चलाकर माप तौल उपकरणों का सत्यापन किया जा रहा है।
समस्तीपुर । माप तौल विभाग ने रोसड़ा अनुमंडल में अभियान चला रही है। लक्ष्य के काफी पीछे चल रहे इस अनुमंडल में अभियान चलाकर माप तौल उपकरणों का सत्यापन किया जा रहा है। माप तौल निरीक्षक शशि भूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि रोसड़ा अनुमंडल में नोटिस के बाद भी अपने माप-तौल उपकरणों का सत्यापन नहीं कराने को लेकर पांच व्यापारियों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं व्यापारियों को नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में कुल 174 व्यापारियों के यहां पहुंचकर माप तौल उपकरणों का सत्यापन किया गया है। वहीं 3 लाख 42 हजार 210 रुपये राजस्व की वसूली भी की गई है। पर्व त्योहार को देखते हुए सहायक नियंत्रक एवं अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके तहत फल, कपड़ा, सोना-चांदी, बर्तन आदि दुकानों में लगातार छापेमारी कर माप तौल उपकरणों की जांच की जा रही है। असत्यापित वाटों का उपयोग करने वाले व्यापारियों पर केस दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को भी जांच की गई, जिसमें कई व्यापारियों के वाटों का सत्यापन किया गया है। उनके साथ मनोज पाठक समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।