बाढ़ पीड़ितों के बीच भाजपा नेता ने वितरित की राहत सामग्री
दलसिंहसराय प्रखंड की पगड़ा पंचायत में बलान नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण लगभग 50 परिवार प्रभावित हो गए हैं। घरों में पानी घुस जाने के कारण वे सभी परिवार के साथ एनएच 28 पर शरण लिए हुए हैं।
समस्तीपुर । दलसिंहसराय प्रखंड की पगड़ा पंचायत में बलान नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण लगभग 50 परिवार प्रभावित हो गए हैं। घरों में पानी घुस जाने के कारण वे सभी परिवार के साथ एनएच 28 पर शरण लिए हुए हैं। पिछले दो दिनों से स्थानीय प्रशासन, विधायक एवं किसी भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा कोई मदद नहीं दी गई। रविवार को भाजपा नेता अमित अभिषेक ने लगभग 50 परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया। भाजपा नेता ने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों ने बताया का पीने के पानी, शौचालय, सूखा जलावन की समस्या है। साथ ही रात में चोरों के द्वारा बकरी की चोरी भी कर ली गई है। अनुमंडल पदाधिकारी से इन लोगों की समस्याओं के बारे में अवगत भी करा दिया गया है। उन्होंने शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। मौके पर फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, भाजपा नेता मनोहर सिंह, सुजीत भास्कर, मुकेश पाठक, राम दुलार चौरसिया, रंजीत साहू, चंदन मिश्रा, धीरज झा समेत अन्य मौजूद रहे।