Move to Jagran APP

जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर जिले में कई कार्यक्रम हुए। भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पीएम के चित्र पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक कृति किग द्वारा केक काट कर कार्यकर्ताओं में वितरण किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 12:51 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 12:51 AM (IST)
जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र की कामना
जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र की कामना

समस्तीपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर जिले में कई कार्यक्रम हुए। भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पीएम के चित्र पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक कृति किग द्वारा केक काट कर कार्यकर्ताओं में वितरण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा, सुनील कुमार गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह, रंजीत निर्गुणी, चंद्रकांत चौधरी, सत्येन्द सिंह, विमला सिंह, प्रभात कुमार, मुकेश कुमार सिंह, कौशल पांडे, राकेश राज, शैलेंद्र सिंह, रामाकांत राय, प्रदीप शिवे आदि मौजूद रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। मौके पर गीतांजलि, अमृता प्रीतम, कैप्टन कमलेश सहनी, विमल कुमार, गोलू, रवि राज मौजूद रहे। भाजपयुमो जिला कमेटी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दर्जनों युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुशांत अनिल ने की। मौके पर विरेन्द्र यादव, रोशन यादव, उमाशंकर यादव, त्रिलोकी झा, अमरेश कुमार, आजाद कुमार, निखिल झा, रोशन झा, अमित जयसवाल, प्रणय कुमार चुन्नू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सरायरंजन, सस : प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत रोगियों के बीच फल वितरण किया गया।मौके पर मण्डल अध्यक्ष अमरेश झा , पूर्व भाजपा प्रत्याशी रंजीत निर्गुणी , संतोष पासवान , शिवानंद झा, शिवकुमार झा, प्रदीप कुमार, मंटू कुमार चौधरी, संजीत कुमार ठाकुर सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोसड़ा, संस: भाजपा नगर एवं ग्रामीण मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर फलदार व छायादार वृक्ष के पौधे लगाए। साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्धायु की कामना की। नेतृत्व नगर अध्यक्ष मोहन पटवा ने किया। कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व समाज विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र और बूथ कमेटी को मजबूत करने पर बल दिया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में प्रखंड के जहांगीरपुर दक्षिण पंचायत के मुरादपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर विधानसभा संयोजक अशोक चौधरी, पवित्र पासवान, दिनेश कुमार झा, राजेश साह, जयशंकर प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार झा, लालबाबू सहनी, धीरज पूर्वे मनोज झा, उपेंद्र महतो, गौतम झा, विनोद कुमार सिंह, प्रशांत कुमार राय, बैजनाथ दास, लालबाबू सिंह, संतोष कुमार राय, अनिल कुमार, प्रिस कुमार मौजूद रहे। उजियारपुर, संस: भाजपा दक्षिणी मंडल किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिव किशोर कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण किया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के 50 अधिक फलदार वृक्ष के पौधे लगाए। मौके पर नवीन कुमार मुरारी, राजीव कुमार चौधरी, मंडल प्रभारी प्रमेश कुशवाहा, सुधांशु कुमार, बिट्टू कुमार, रितिक कुमार, आदित्य कुमार, रुस्तम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। मोरवा,संस: प्रखंड क्षेत्र के मोरवा उत्तरी और दक्षिणी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से पौधारोपण किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार ठाकुर, मुखिया फूलन कुमार सिंह, मनोज कुमार शर्मा, शिव कुमार सिंह, आलोक कुमार ठाकुर, ध्रुव प्रसाद सिंह, मनोरंजन मोदीन मौजूद रहे। सरायरंजन, संस : भाजपा प्रखंड कमेटी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पौधारोपण किया। नरघोधी में जयकृष्ण झा के नेतृत्व में पीएम का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर अमरेश झा , देवेंद्र प्रसाद चौरसिया, रामयाद शाण्डिल्य, रूपनारायण झा, योगिन्द्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार गुड्डू, संजीत कुमार ठाकुर, दीपक कुमार चौधरी, मंटू चौधरी, अरूण कुमार झा मौजूद रहे। मोहनपुर, संस : भाजपा प्रखंड कमेटी द्वारा मटिऔर काली स्थान परिसर में पीएम नरेन्द्र मोदी की 70 वां जन्मदिन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने पीएम मोदी द्वारा विगत छह वर्षों के कार्यकाल में किये गये कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने की। मौके पर संतोष पोद्दार, रामनिवास सिंह, रायबहादुर सिंह, दीपक सिंह, रामानुज सिंह, विश्वनाथ सिंह, दुखन सिंह, श्रीनिवास सिंह, ध्रुव सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, राजेश सिंह मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.