मेधा दिवस के रूप में मनाई गई देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती
समस्तीपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मेधा दिवस का आयोजन हुआ।
समस्तीपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मेधा दिवस का आयोजन हुआ। बाल संसद की प्रधानमंत्री आंचल राज की अगुआई में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचएम सौरभ कुमार ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जीवन और दर्शन सादगी, समर्पण और प्रतिभा के संगम का एक अनूठा उदाहरण है। इनके बताए मार्ग पर चलकर हम सफलता के अनंत आकाश को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय के बाल संसद की उप शिक्षा मंत्री अंकिता कुमारी ने देशरत्न के जीवन से संबंधित विस्तृत आलेख प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के कई मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। सभा का संचालन वरीय शिक्षक जय प्रकाश पाल ने किया। कार्यक्रम को टीएस पांडेय एवं फरहत परवीन ने भी संबोधित किया। मौके पर शिक्षिका रेखा कुमारी, कुमारी प्रतिभा, कुमारी पूनम सिन्हा, शिक्षक सत्येंद्र प्रसाद, शिक्षा सेवक पूनम कुमारी के अलावा बाल संसद के सभी मंत्री एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2021 के अवसर पर दिव्यांगों के बीच बिहार एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलु ने उपकरण वितरित किया। समारोहपूर्वक मनाई गई देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती :
शहर के गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य शाह जफर इमाम ने की। संचालन ललित कुमार ने संभाला। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर प्राचार्य, शिक्षकों-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा माल्यार्पण से हुई। मौके पर बलवंत प्रसाद, कपिल देव मिश्र, अरविद कुमार, संतोष कुमार चौधरी, सुजीत कुमार, दीपक कुमार रजक एवं छात्र-छात्राओं में संजना कुमारी, श्वेता कुमारी एवं अंशु राज ने डा. राजेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए उन्हें भारत के एक सच्चे सपूत की संज्ञा दी। इस अवसर पर अमर शहीद खुदीराम बोस को भी याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।