बिहार भाजपा के भीष्म पितामह थे कैलाशपति : रामसुमरन
भाजपा के संस्थापक सदस्य स्व. कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि शनिवार को जिला कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान एक सभा हुई।
समस्तीपुर । भाजपा के संस्थापक सदस्य स्व. कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि शनिवार को जिला कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान एक सभा हुई। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष राम सुमिरन ¨सह ने कहा कि कैलाशपति मिश्र बिहार भाजपा के भीष्म पितामह थे। इसका परिणाम आज भाजपा के 1.25 करोड़ सदस्य हैं। यह सब उन्हीं की कृति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्व. कैलाशपति जी तपस्वी व यशस्वी थे। वे गुजरात और राजस्थान के राज्यपाल भी रहे। बिहार भाजपा के प्रथम अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बिहार और झारखंड के राज्य प्रचारक, पश्चिम बंगाल के प्रभारी जैसे दायित्व को बहुत ही निभाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जब मुख्यमंत्री बने थे तो इनकी योग्यता को देखते हुए उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया था। वे राजनीति के ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें विरोधी भी सम्मान देते थे। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार शर्मा, महामंत्री सुनील गुप्ता, राकेश राज, विमला ¨सह, माला शर्मा, प्रभात कुमार, श्रीपति पाठक, रौशन यादव, कमलेश सहनी, बलिराम शर्मा, राकेश रंजन, सुशील पासवान, दीपक मंडल, मुकेश ¨सह आदि उपस्थित रहे।