Move to Jagran APP

नागरिकता संशोधन कानून देशहित में

नागरिकता संशोधन कानून देश हित में है। इससे हमारे देश के किसी भी वर्ग एवं समुदाय के लोगों को इससे कोई नुकसान नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 11:37 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 11:37 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून देशहित में
नागरिकता संशोधन कानून देशहित में

समस्तीपुर। नागरिकता संशोधन कानून देश हित में है। इससे हमारे देश के किसी भी वर्ग एवं समुदाय के लोगों को इससे कोई नुकसान नहीं है। इससे हमारे देश की संस्कृति, भारत वासियों के अधिकार में मजबूती आएगी। सिर्फ विपक्ष भ्रम फैलाकर हमारी एकता को तोड़ने में जुटी है। कांग्रेस की गलत नीति के कारण ही देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। 1950 में हुए पंडित नेहरु एवं लियाकत के समझौते में यह कहा गया था कि दोनों देशों में अल्पसंख्यकों के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। भारत ने उस समझौते को मजबूती से पालन किया। इसी का परिणाम है कि भारत में अल्पसंख्यकों की आबादी बढ़ी। कितु पाकिस्तान और बंगलादेश में हिदुओं सहित कई अल्पसंख्यकों की आबादी धार्मिक उत्पीड़न के कारण घटती चली गई। उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य गोपाल नारायण सिंह ने कही। वे शनिवार को भाजपा नेता राजकपूर सिंह के आवास अंदौर गांव में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि यह कैसी व्यवस्था है कि अगर भारत के लोग किसी दूसरे देश में जाएं तो उसे तरह-तरह के कानूनों से जूझने के बाद भी वहां की नागरिकता नहीं मिलती, कितु भारत में वे शान से रहेंगे। मौके पर भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह, राजकपूर सिंह, उमाशंकर सिंह, गुलशन कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

शाहपुर पटोरी, संस : प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष तथा राज्यसभा सदस्य गोपाल नारायण सिंह के नेतृत्व में पटोरी में भी सीएए तथा एनआरसी के लिए लोगों को जागरूक किया गया। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य जगह भी लोगों से संपर्क किया गया तथा इसके लिए प्रेस वार्ता की गई। लोगों से संपर्क कर सीएए तथा एनआरसी के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह, राज कपूर सिंह, मनोरंजन मोदीन, अजय कुमार चौधरी, इंद्रदेव प्रसाद राय, उमाशंकर सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.