एसपी ने सिघिया थाना का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
सिघिया। पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने बुधवार के रोसड़ा के एसडीपीओ सहियार अख्तर के साथ सिघ्ि
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 12:47 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 12:47 AM (IST)
सिघिया। पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने बुधवार के रोसड़ा के एसडीपीओ सहियार अख्तर के साथ सिघिया थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिघिया थाना कांड संख्या 59/20, 75/20, 79/20 एवं एससी एसटी कांड संख्या 21/20 के अलावा कई लंबित कांडों की समीक्षा की। साथ ही कोरोना संक्रमण को लेकर कंटेनमेंट जोन के बारे में जानकारी लेते हुए पुलिस को चौकस रहने, लॉकडाउन तथा फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करवाने, लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग नहीं किए जाने पर आर्थिक दंड करने को लेकर बराबर वाहन चेकिग अभियान चलाने को कहा। मौके पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एएसआई सुबोध कुमार, पीएन यादव, संजय राम, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें