Move to Jagran APP

बागमती बनी विकराल, धड़कनें तेज

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में लगातार बढोतरी दर्ज की जा रही है। यह खतरे के निशान से उपर बह रही है। विभागीय अभियंता ने बताया कि 24 घंटे में 10 मिलीमीटर जलस्तर में वृद्धि हुई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 12:14 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:13 AM (IST)
बागमती बनी विकराल, धड़कनें तेज
बागमती बनी विकराल, धड़कनें तेज

समस्तीपुर । कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में लगातार बढोतरी दर्ज की जा रही है। यह खतरे के निशान से उपर बह रही है। विभागीय अभियंता ने बताया कि 24 घंटे में 10 मिलीमीटर जलस्तर में वृद्धि हुई है। रविवार की शाम 47.940 पर यह पहुंच गई। बागमती के किनारे बसे वाले लोग इससे काफी दहशत में है। इतना ही नहीं घरों में पानी घुस जाने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अपर समाहर्ता विनय कुमार राय ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ सिंह के साथ बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। विस्थापित लोग चिलचिलाती धूप में अपने मवेशियों के साथ आशियाना में गुजर बसर करने को मजबूर हैं। जगह-जगह पशुचारा का वितरण किए जाने की बात अंचलाधिकारी अभय पद दास बताई। बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में मांग के अनुरूप पॉलिथीन का वितरण भी करने की जानकारी दी। वहीं जगह-जगह कम्युनिटी किचेन नोडल पदाधिकारियों की देखरेख में संचालित कराई जा रही है। विस्थापित लोगों ने बताया कि महादेव स्थान के समीप दुर्गंध के कारण जीना मुहाल है। यहां पर ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव आवश्यक है। मुखिया मीरा चौधरी, रंजन चौधरी, रेखा देवी, नामापुर के मुखिया राम विनोद ठाकुर आदि ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बीके ठाकुर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए छिड़काव कराने की मांग की है। समस्तीपुर- दरभंगा सड़क पर जलस्तर बढ़ने से तीरा आदि गांव के लोग पानी से होकर ही आवाजाही कर रहे हैं। कई किशोरों को बाढ़ के पानी में जलक्रीड़ा करते देखा गया। वहीं दूसरी ओर बूढ़ी गंडक के जलस्तर में 2 इंच की कमी होने की बात बख्तियारपुर के ग्रामीण धर्मदेव मिश्रा, मटियारा के मुकेश कुमार, सोमनाहा के पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार राय, लदौरा प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष दीनदयाल झा ने बताई। हालांकि तटबंध पर अब भी दबाव बना हुआ है। जिससे ग्रामीण दहशत में हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.