Move to Jagran APP

विकास के साथ आम लोगों की सुरक्षा के प्रति तत्पर है सरकार : अशोक

समस्तीपुर। राज्य में जारी सर्वांगीण विकास के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति भी सरकार पूर्णत तत्पर और प्रतिवद्ध है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 11:10 PM (IST)
विकास के साथ आम लोगों की सुरक्षा के प्रति तत्पर है सरकार : अशोक
विकास के साथ आम लोगों की सुरक्षा के प्रति तत्पर है सरकार : अशोक

समस्तीपुर। राज्य में जारी सर्वांगीण विकास के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति भी सरकार पूर्णत: तत्पर और प्रतिवद्ध है। कोरोनारूपी महामारी से बचाव के लिए सघन टीकाकरण अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षा कवच दिया जा रहा है। उक्त बातें वारिसनगर विधानसभा के जदयू विधायक अशोक कुमार उर्फ मुन्ना ने कही। वे रोसड़ा के मुरादपुर स्थित पैक्स भवन में आयोजित जनता दल यू कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नीतीश कुमार की अगुवाई में सरकार द्वारा गरीब और बेरोजगारों के साथ-साथ किसान और कृषि के विकास के लिए किए जा रहे कई कार्यों को गिनाया और कार्यकर्ताओं से भी संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए इससे मजदूर किसानों को लाभान्वित कराने को कहा। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को टीकाकरण अभियान को पूर्ण सफल बनाने में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र यही उपाय है। प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक को कृष्ण देव महतो, मो. उमर फारूक, रामदेव महतो, कृष्णदेव प्रसाद, संजय सिंह, राज कुमार मंडल, सुनील, निर्मल झा, गणेश सिंह, देवेंद्र झा, अजय महतो, राजीव रंजन सुधांशु, एवं प्रभात कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस बीच विभिन्न दलों से जदयू में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं को पार्टी अध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से अमृत सहनी, सोनू शर्मा, इंदु ठाकुर, उपेंद्र सिंह, शंकर राम, बालेश्वर सहनी, वीणा देवी, सीता देवी, नंदन दास कमल दास, सुधीर सिंह, विकास ठाकुर, अंशु ठाकुर एवं मुकेश शाह आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.