फर्जी हस्ताक्षर से गबन के आरोप में अभिकर्ता गिरफ्तार
सहारा इंडिया की मोहिद्दीननगर शाखा से राशि निकासी व गबन के आरोप मे सिवै¨सगपुर के यशवंत भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 11:57 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 11:57 PM (IST)
समस्तीपुर । सहारा इंडिया की मोहिद्दीननगर शाखा से राशि निकासी व गबन के आरोप मे सिवै¨सगपुर के यशवंत भारती को पुलिस ने गिरफ्तार
कर लिया। सिवै¨सगपुर की संजु देवी ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत में बताया गया है कि उसने सहारा इंडिया की शाखा में रुपया जमा किया था। इसके बाद फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध तरीके से निकासी कर ली गई। प्रबंधक आनंद भारती, कैशियर वीरेन्द्र भारती तथा अभिकर्ता यशवंत भारती को आरोपित किया गया था। थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां ने बताया कि कैशियर की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। सोमवार को पुलिस ने आरोपित अभिकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें