Move to Jagran APP

सभी बूथों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय हरपुर एलौथ में हुई। अध्यक्षता विधानसभा संयोजक शिवशंकर चौधरी ने की।पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी और प्रदेश मंत्री रूपनारायण मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 12:36 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 06:13 AM (IST)
सभी बूथों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं कार्यकर्ता
सभी बूथों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं कार्यकर्ता

समस्तीपुर । भारतीय जनता पार्टी के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय हरपुर एलौथ में हुई। अध्यक्षता विधानसभा संयोजक शिवशंकर चौधरी ने की।पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी और प्रदेश मंत्री रूपनारायण मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान शुरू करें। केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक बताएं। समस्तीपुर विधानसभा के सभी बूथों को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि नियमित रूप से बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद शुरू करें। पार्टी का मानना है कि बूथ जीतने पर ही चुनाव जीता जा सकता है। इस बैठक में विधानसभा के प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा नेता राम सुमरन सिंह, शशिकांत आनंद, मनोज गुप्ता, रंजीत निर्गुणी, चंदन कुमार, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार, विमला सिंह, प्रो. सीता सिन्हा, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष क्रमश: राहुल कुमार, विष्णु देव प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा, कृष्ण बालक, राजीव सुूर्यवंशी, मंडल प्रभारी क्रमश: मधुमाला, विजय कुमार चौधरी, शिव शंकर शर्मा, विजय शंकर ठाकुर, प्रदीप कुमार शिवे, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रो. विजय कुमार शर्मा, कर्नल राजीव रंजन, जगदेव राम, भाग्यनारायण राय, सुशांत अनिल, कृष्ण मोहन गुप्ता, धीरेंद्र कुमार धीरज, सुशील चौबे, ललन पाठक, अरविद कुशवाहा, दीपक मंडल, कौशल पांडे आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश राज ने किया।

loksabha election banner

मोरवा,संस : सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। प्रदेश मंत्री रुप नारायण मेहता ने विधानसभा स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय सक्रियता की प्रेरणा दी। जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने की। मौके पर पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी ने पार्टी को सफलता दिलाने का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष राम याद शांडिल्य, पूर्व प्रमुख सुरेश राय, रामेश्वर राय, शिव कुमार सिंह, मुखिया फूलन कुमार सिंह, शिव दयाल सहनी, नारायण शर्मा, मनोरंजन मोदीन, राजीव कुमार मिश्रा, कैप्टन कमलेश सहनी, सुनील कुमार ईश्वर, सीताराम राय, परमानंद मिश्रा, मदन प्रसाद साह, मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार,अजय कुमार चौधरी, राजकुमार पंडित, मनोज मांझी, डॉ मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.