बिशनपुर आभी के हरिपुर में एक अधेड़ की पीटकर हत्या
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के विशनपुर अभी पंचायत के हरिपुर घाट गांव में एक अधेड़ की पीटकर ह
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के विशनपुर अभी पंचायत के हरिपुर घाट गांव में एक अधेड़ की पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हरिपुर घाट निवासी राम उचित दास अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच एक व्यक्ति नशे में धुत होकर उसके दरवाजे पर पहुंचा। वह नशे में पूछने लगा कि सुबह में तुम पराती क्यों गाते हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई। नशे में धुत स्थानीय एक व्यक्ति द्वारा उसे इतनी पिटाई की गई कि उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती, अर्जुन कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस सम्बंध में थानानाध्यक्ष दिल कुमार भारती ने बताया की पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मक्खन सहनी के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।