तुरहा मिलन समारोह में 50 विधवा को किया गया सम्मानित
दलसिंहसराय शहर के काली चौक स्थित एक निजी होटल परिसर में तुरहा मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समस्तीपुर । दलसिंहसराय शहर के काली चौक स्थित एक निजी होटल परिसर में तुरहा मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। तुरहा युवा संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साह की अध्यक्षता में रविवार देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि वार्ड पार्षद शम्भू प्रसाद साह, दिलीप साह, शंकर साह, मुखिया अरुण साह एवं वीरेंद्र कुमार साह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें 50 विधवा महिलाओं एवं सभी अतिथियों का सम्मान चादर, फूल माला से वीरेंद्र कुमार साह और अतिथियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज साह और संजीव साह ने किया। कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि तुरहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार, घटहो की मुखिया अंजू कुमारी, सरपंच अंजली देवी ने संयुक्त रूप से कहा कि तुरहा समाज को एक होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी। दबे- कुचले इस समाज को साथ होना होगा। तभी हमारा हक मिल सकता है और बिहार की राजनीति में आगे बढ़ सकते है। धन्यवाद ज्ञापन आनन्दी साह और रामसागर साह ने दिया। मौके पर प्रो. शंकर साह, प्रो. रमेश प्रसाद, राजीव रंजन, विपिन कुमार, लालू तुरहा, विनोद साह, अशोक साह सहित कई लोग मौजूद थे। वार्ड पार्षद की मां का निधन, शोक
दलसिंहसराय : नगर पंचायत क्षेत्र वार्ड- 12 के पार्षद गौरीशंकर की मां का आकस्मिक निधन हो गया। सूचना पर मोरवा विधायक रणविजय साहू, नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश पासवान, उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद, नप ईओ राकेश कुमार रंजन, वार्ड पार्षद रीना देवी, सुशील सुरेका, रवि कुमार, जिरिया देवी, शम्भू प्रसाद साह, अनिल राम, संगीता देवी, दीपक कुमार, समस्तीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुश्वाहा, शम्भू गिरि अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे एवं शोकसंतप्त परिवार को ढ़ांढस बढ़ाते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा की चीर शांति हेतु प्रार्थना की।