ऑपरेशन विश्वास से पुलिस के शिकंजे में आए 50 आरोपित, बदमाशों में हड़कंप
हत्या लूट डकैती की वारदातों से दहलाने वाले बदमाशों के बीच ऑपरेशन विश्वास कहर बनकर टूटा। पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के आदेश पर रविवार को चलाए गए इस महाअभियान में महज 24 घंटे में 36 आरोपित पुलिस के शिकंजे में आ गए।
समस्तीपुर । हत्या, लूट, डकैती की वारदातों से दहलाने वाले बदमाशों के बीच ऑपरेशन विश्वास कहर बनकर टूटा। पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के आदेश पर रविवार को चलाए गए इस महाअभियान में महज 24 घंटे में 36 आरोपित पुलिस के शिकंजे में आ गए। इसमें विभिन्न थानों की पुलिस टीम सक्रिय रही और छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों को दबोच लिया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस महाअभियान से अपराधियों के बीच हऱकंप मचा है। सोमवार को प्रेसवार्ता में एसपी विकास बर्मन ने बताया कि महासमकालीन अभियान में विभिन्न थाना पुलिस द्वारा 50 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 36 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। सदर अनुमंडल के 12, रोसड़ा अनुमंडल के 7, दलसिंहसराय अनुमंडल के 9 और पटोरी अनुमंडल के 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये सभी हत्या, लूट, डकैती, दहेज हत्या समेत विभिन्न कांडों के आरोपित हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महासमकालीन अभियान के दौरान 14 अजमानतीय वारंट और 1 कुर्की का निष्पादन भी किया गया है। छापेमारी दल में विभिन्न थानों की पुलिस टीम सक्रिय रही।
-----------------------------------
इनकी हुई गिरफ्तारी
ऑपरेशन विश्वास के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे मुफस्सिल थाना कांड संख्या 03/19 के नामजद आरोपित कल्याणपुर थाना के गोपालपुर निवासी राजेश्वर सहनी के पुत्र अमरजीत सहनी, विद्यापति थाना कांड संख्या 54/20 के आरोपित विनोद कुमार, विभूतिपुर थाना कांड संख्या 113/18 के आरोपित राजेश सहनी, चकमेहसी थाना कांड संख्या 03/19 के आरोपित उमा को गिरफ्तार किया। इसके अलावे दलसिंहसराय थाना कांड के आरोपित सोनु कुमार, मोनु कुमार, जलेंद्र महतो, प्रमोद पासवान, होरिल पासवान, विद्यापितनगर के विनोद महतो, धर्मेद्र कुमार, रामनाथ कुमार, ताजपुर के धर्मेद्र कुमार, कल्याणपुर के अमरजीत सहनी, सरायरंजन के विंदेश्वर राय, महेश्वर राय, पवित्र राय, खानपुर थानाक्षेत्र के कमल सहनी, मनोज सहनी, विभुतिपुर थाना क्षेत्र के राजेश सहनी, विभुतिपुर के हृदेश कुमार, पटोरी थाना क्षेत्र के दीपक कुमार, हिमांशु कुमार, छोटू कुमार, विपिन कुमार, चंदन कुमार, मोहिउद्दीनगर के हेमंत कुमार और चकमेहसी के उमा कुमार को गिरफ्तार किया गया।