Move to Jagran APP

38 पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन बंद

प्रखंड मुख्यालय से गायब रहने वाले पदाधिकारियों की अब खैर नहीं। प्रतिदिन उनकी उपस्थिति जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए ली जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 01:11 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 01:11 AM (IST)
38 पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन बंद
38 पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन बंद

समस्तीपुर । प्रखंड मुख्यालय से गायब रहने वाले पदाधिकारियों की अब खैर नहीं। प्रतिदिन उनकी उपस्थिति जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए ली जा रही है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के आदेश पर प्रतिदिन एक पदाधिकारी प्रखंड स्तर के पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों की उपस्थिति दर्ज कर रहे। इस क्रम में 14 सितंबर को 38 पदाधिकारी बगैर सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इनके एक दिन के वेतन भुगतान पर जिलाधिकारी ने रोक लगा दी है। साथ ही, सभी बीडीओ एवं सीओ के माध्यम से अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछकर अपने मंतव्य के साथ प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों के हर हाल में मुख्यालय में रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करना है।

loksabha election banner

----------------------

इन पदाधिकारियों का वेतन बंद

अंचलाधिकारी हसनपुर, अंचल निरीक्षक हसनपुर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवाजीनगर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पटोरी, सुरेंद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दलसिंहसराय, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सिघिया, अमित कुमार, कनीय अभियंता मनरेगा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, विद्यापतिनगर, जितेंद्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वारिसनगर, संजीव कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बिथान, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी बिथान, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रोसड़ा, त्रिलोकीनाथ कनीय अभियंता मनरेगा, रोसड़ा, मनोज कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी समस्तीपुर, विजय कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर, पूनम कुमारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूसा, कुमार शंकर कनीय अभियंता मनरेगा, पूसा, कमलेंद्र भूषण कनीय अभियंता जिला परिषद, शैलेश कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पूसा, विनय कुमार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ताजपुर, शैलेश कुमार प्रखंड आपूर्त पदाधिकारी ताजपुर, नवल किशोर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ताजपुर, अरुण कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, ताजपुर, अवधेश कुमार शर्मा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कल्याणपुर, विजय कुमार पासवान, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कल्याणपुर, अंचलाधिकारी सरायरंजन, संजय कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, रामशंकर कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सरायरंजन, रजनीश कुमार कनीय अभियंता मनरेगा सरायरंजन, भारतेंदु विमल, कनीय अभियंता सरायरंजन, विकास प्रियदर्शी कनीय अभियंता जिला परिषद, सरायरंजन, शिवशंकर महतो अंचल निरीक्षक मोरवा, महेश ठाकुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोरवा, सीडीपीओ खानपुर, त्रिलोकनाथ ठाकुर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी खानपुर, राकेश कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी खानपुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहिउद्दीननगर शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.