जिले में फिर मिले 29 नए संक्रमित मरीज
समस्तीपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों में कोरोना की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार
समस्तीपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों में कोरोना की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को रिपोर्ट जारी की गई। इसमें 29 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क, कंटेनमेंट जोन, लक्षण वाले लोगों की कोविड-19 जांच की गई। कोरोना मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 3744 पहुंच चुकी है। होम आइसोलेशन में रहने वालों से मोबाइल पर संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई। प्रशासन अब इनकी चेन की पड़ताल कर रहा है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को जागरूक करने की जानकारी दी जा रही है, ताकि कोरोना पॉजिटिव कम्युनिटी में न फैले। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3744 हो गई हैं। इसमें से अब तक 3347 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। जबकि, एक्टिव मामले 372 हैं। कोरोना से अभी तक 25 मौतें भी हो चुकी है। मास्क पहनने को लेकर चलाया गया सघन जांच अभियान
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए मास्क प्रयोग का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय, चौक-चौराहों एवं कस्बे में मास्क पहनने को लेकर संघन जांच अभियान चलाया गया। संघन जांच अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किया गया। आम लोगों को फिजिकल डिस्टेंसिग के साथ-साथ मास्क पहनने को लेकर जागरूक भी किया गया। वहीं मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया और उन्हें मास्क उपलब्ध कराया गया। प्रतिनियुक्ति टीमों के द्वारा लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने का आग्रह किया गया, उन्हें बताया गया कि मास्क पहनने से कोविड-19 से संक्रमित होने का खतरा जोखिम कम होता है। 203 लोगों को किया जुर्माना
मास्क नहीं पहनने वाले से जुर्माना वसूल की गई। इसमें कुल 3335 लोगों की जांच हुइ। इसमें 203 लोग बिना मास्क लगाए पाए गए। उनसे जुर्माना के रूप में 10 हजार 150 रुपये वसूल की गई। साथ ही बिना मास्क लगाए पाए गए लोगों को मास्क भी उपलब्ध कराया गया।