अपने अधिकार व मान-सम्मान के लिए विभूतिपुर के 25 मुखियों ने भरी हुंकार
समस्तीपुर। अपने अधिकार के साथ-साथ मान सम्मान की रक्षा के लिए मुखिया संघ प्रखंड कमेटी का गठन किया गया।

समस्तीपुर। अपने अधिकार के साथ-साथ मान सम्मान की रक्षा के लिए मुखिया संघ प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। प्रखंड के चंद्रगुप्त मौर्य पुस्तकालय भवन सिघियाघाट परिसर में रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता सिघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत की मुखिया आशा रानी ने की। संचालन राम नारायण सिंह ने किया। बैठक में प्रखंड के 29 पंचायतों में से 25 पंचायतों के मुखिया ने हिस्सा लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से सिघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत की मुखिया सह पूर्व विधायक रामबालक सिंह की पत्नी आशा रानी को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं केराई पंचायत के मुखिया चंद्रमणि प्रसाद सिंह, टभका के मुखिया विजय कुमार चौधरी, चकहबीब के मुखिया रामसेवक साह और कल्याणपुर दक्षिण के मुखिया संजय कुमार निराला उपाध्यक्ष चुने गए। जबकि, खास टभका दक्षिण की मुखिया माधवी देवी कोषाध्यक्ष चुने गए। पतैलिया पंचायत के मुखिया राज कुमार को सचिव और महिषी पंचायत के मुखिया राम प्रवेश राय, भुसवर के मुखिया रंजीत कुमार महतो, नरहन की मुखिया रिकी कुमारी, आलमपुर कोदरिया के मुखिया रामनाथ पासवान और बाजिदपुर बम्बैया के मुखिया सुशील चौधरी सर्वसम्मति से उप सचिव चुने गए। चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी प्रतिनिधियों को पाग, माला, डायरी, कलम आदि भेंटकर स्वागत किया गया। संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने पदधारक मुखिया से कहा कि सभी एकजुट होकर संघ के हित में कार्य करेंगे। एक स्वर में सभी ने कहा किस संघ का गठन होने से विकास के प्रति समर्पण और प्रतिनिधियों को बल मिलेगा। मुखिया संघ के नव चयनित अध्यक्ष आशा रानी ने कहा कि प्रखंड के तमाम मुखिया ने जो मुझे जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर बेहतर काम करूंगी। साथ हीं उन्होंने संगठन और जनता के लिए हर संभव कार्य करने के संकल्प को दोहराया। मौके पर महथी दक्षिण पंचायत के मुखिया भोला शंकर दास, चोरा टभका की मुखिया वीणा देवी, विभूतिपुर पूरब की मुखिया सुलेखा देवी, कल्याणपुर उत्तर की मुखिया ललिता देवी महमदपुर सकड़ा की मुखिया वंदना कुमारी, महथी उत्तर की मुखिया शिवानी सिन्हा, सिघिया बुजुर्ग उत्तर के मुखिया अरुण कुमार महतो, मुस्तफापुर की मुखिया सीता देवी, बेलसंडीतारा के मुखिया प्रभात प्रसून, बोरिया के मुखिया राज कुमार शर्मा, सुरौली के मुखिया दिलीप कुमार, पूर्व मुखिया महेंद्र महतो, अशोक साह, श्याम बिहारी राय, विजय कुमार झा, दिगंबर चौधरी उर्फ छोटू बाबा आदि रहे। धन्यवाद ज्ञापन अमरनाथ चौधरी ने की।
Edited By Jagran