जिले से 173 पुलिसकर्मियों का किया गया स्थानांतरण
संवाद सूत्र सहरसा एक ही जगह में पिछले छह वर्ष से अधिक दिनों से कार्यरत पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को विरमित किया जा रहा है।
संवाद सूत्र, सहरसा: एक ही जगह में पिछले छह वर्ष से अधिक दिनों से कार्यरत पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को विरमित किया जा रहा है। 48 घंटे के अंदर योगदान करने के निर्देश को लेकर सहरसा जिले से कुल 173 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया। सहरसा में वर्षों से पदस्थापित पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए जाने से पुलिस लाइन से पुलिसकर्मी विरमित होने लगे हैं। पुलिसकर्मियों का तबादला व्यापक पैमाने पर पूरे कोसी प्रमंडल में किया गया है।
सहरसा से स्थानांतरित होनेवाले पुलिसकर्मियों को मधेपुरा या सुपौल भेजा गया है। वहीं सुपौल और मधेपुरा जिले से भी इसी संख्या के अनुरूप पुलिसकर्मियों की टीम सहरसा पहुंच रही है।
सहरसा जिले से सिपाही- 119, हवलदार-27, सअनि - 26 एवं एक पुअनि को स्थानांतरित किया गया है। जबकि दूसरों जिले सुपौल एवं मधेपुरा से भी बडी संख्या में पुलिसकर्मियों ने सहरसा में योगदान दिया है। सहरसा में दो दर्जन पुलिस वाहन चालक भी योगदान ले लिया है। अधिकारी की मानें तो जिस संख्या में दूसरों जिलों से पुलिसबल और सब इंस्पेक्टर सहरसा में योगदान कर रहे हैं। उसी हिसाब से यहां से पुलिसकर्मियों को विरमित किया जा रहा है जिससे हर जिले में विधि व्यवस्था बनी रह सके।