सहरसा से कुपहा तक होगा रेल निरीक्षण
सहरसा। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी आगामी 11 दिसंबर 20 को सहरसा आने की पू
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 07:39 PM (IST)
सहरसा। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी आगामी 11 दिसंबर 20 को सहरसा आने की पूरी संभावना है। सहरसा से राघोपुर- आसनपुर कुपहा तक वे विडो निरीक्षण करते हुए जाने का कार्यक्रम निर्धारित हैं। हालांकि आने का टाइम टेबल अब तक नहीं आया है। लेकिन उनके आगमन की संभावना को लेकर रेल प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गयी है। दो दिन पूर्व ही पूर्व मध्य रेल के मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी सड़क मार्ग से ही सरायगढ- आसनपुर कुपहा रेल खंड का निरीक्षण कर उनके आगमन की तैयारी में जुट गए है। सहरसा में भी रेल अधिकारियों ने महाप्रबंधक के आगमन को लेकर धीरे-धीरे अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें