13 को सरायगढ़-आसनपुर कुपहा रेलखंड में होगा सीआरएस निरीक्षण
सहरसा। पूर्व मध्य रेल के सरायगढ- आसनपुर कुपहा रेलखंड का निरीक्षण आगामी 13- 14 अगस्त 20 क
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 06:02 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:02 PM (IST)
सहरसा। पूर्व मध्य रेल के सरायगढ- आसनपुर कुपहा रेलखंड का निरीक्षण आगामी 13- 14 अगस्त 20 को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इस रेल खंड पर आमान परिवर्तन कार्य संपन्न हो चुका है। हाल ही में 9 अगस्त 20 को स्पीड ट्रायल भी किया गया है। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त एवं 14 अगस्त 20 को सीआरएस द्वारा आमान परिवर्तन कार्य का गहन निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण उपरांत आवश्यक अनुमति प्राप्त होने के बाद इस रेल खंड पर गाडि़यों का परिचालन संभव हो पाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें