कपड़ा व्यवसायी ने की खुदकुशी
संवाद सूत्र सहरसा शहर के गांधी पथ अनुराग गली स्थित अपने घर में ही 35 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी राजू कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
संवाद सूत्र, सहरसा : शहर के गांधी पथ अनुराग गली स्थित अपने घर में ही 35 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी राजू कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह सदर पुलिस ने लाश को का पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। सदर पुलिस ने बताया कि मामला खुदकुशी का है। व्यवसायी युवक को घरेलू परेशानी थी। जिस लेकर वह परेशान रहता था। घर की सारी जिम्मेवारी उसी युवक पर थी। मृतक के पिता शिवशंकर राम की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह घर में अकेला ही था। मां और पत्नी घर पर नहीं थी। शहर के गंगजला चौक के समीप ही लकी फैशन नामक कपड़ा की दुकान करता था। रात में वह अन्य दिनों की ही तरह घर गया। रविवार की सुबह जब कोई परिचित उसके घर गया तो उसका दरवाजा अंदर से बंद था। इधर दरवाजा बंद रहने पर उसने दरवाजा के छेद से देखा कि वह पंखे से लटक रहा है। इसके बाद हो-हल्ला होने पर लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस के आने के बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह दुपट्टा से लटका हुआ है। पास ही एक टेबल पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड वहां जुट गयी। घटना को लेकर मुहल्ला में शोक छा गया। मुहल्लावासियों ने कहा कि युवक काफी शांत स्वभाव का था। प्रभारी सदर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि आत्महत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।