अभाविप की नगर इकाई गठित
सहरसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बुधवार शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित हिन्दी मध्य विद्यालय के प्र
सहरसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बुधवार शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित हिन्दी मध्य विद्यालय के प्रांगण में बैठक कर नगर इकाई का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आशीष कुमार ¨सह तथा संचालन अमन कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास कुमार मिश्रा तथा जिला प्रमुख प्रो. प्रेम नारायण ¨सह द्वारा अभाविप नगर इकाई के नव मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमे नगर अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ¨सह, नगर उपाध्यक्ष रोहित कुमार, दीपक राठौर, वरुण कुमार, संतोष कुमार, नगर मंत्री दीनबंधु कुमार ¨सह, नगर सह मंत्री गोलू ठाकुर गुलशन, अभिषेक मिश्रा, अंकित कुमार, विपीन कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार मुनमुन, नगर मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार, अभिनव कुमार, नगर कार्यालय मंत्री राजू ठाकुर, नगर प्रमुख विकाश कुमार विश्वाश, नगर कार्यकारिणी सदस्य अखिल मल्होत्रा, राहुल कुमार, सुमन कुमार, डब्लू कुमार, रविशंकर कुमार, सुमन कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, सुधांशु कुमार, मनीष कुमार, अरविन्द कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं के नामों की घोषणा की गई।