मौसम की तपिश के साथ गहराने लगा जल संकट
सहरसा। मौसम की तपिश बढ़ने के साथ- साथ जिले में जल संकट गहराने लगा है। चुनावी कार्यों में ि
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 08:09 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:42 AM (IST)
सहरसा। मौसम की तपिश बढ़ने के साथ- साथ जिले में जल संकट गहराने लगा है। चुनावी कार्यों में जिला प्रशासन की व्यस्तता के कारण इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे शहरी और ग्रामीण दोनो इलाके में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। मिली जानकारीनुसार सैकड़ों की संख्या में चापाकल खराब पड़े हैं। सार्वजनिक स्थलों पर चापाकल की कमी के कारण आमलोगों व यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। बस पड़ाव व बाजार में भी पेयजल की समस्या है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें