Move to Jagran APP

सूचनाओं के लिए विधानसभावार बना नियंत्रण कक्ष

जासं सहरसा लोक सभा आम निर्वाचन-2019 को ले विधानसभावार नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 07:39 PM (IST)
सूचनाओं के लिए विधानसभावार बना नियंत्रण कक्ष
सूचनाओं के लिए विधानसभावार बना नियंत्रण कक्ष

जासं, सहरसा: लोक सभा आम निर्वाचन-2019 को ले विधानसभावार नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। समाहरणालय सभा कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। 74-सोनवर्षा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए दूरभाष संø-06478-222141, 222142, 222146, 222148 क्रियाशील है। 75-सहरसा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 06478-222150, 222157, 222160, 222159, 76-सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए 06478-222191, 222192, 222193, 222194 तथा 77-महिषी विधान सभा क्षेत्र के लिए 06478-222171, 222172, 222173, 222174 दूरभाष संख्या क्रियाशील है। डीएम व एसपी के संयुक्त आदेश के अनुसार विधान सभावार सुपर जोनल दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 74-सोनवर्षा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपर समाहर्ता -सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहरसा पुरूषोत्तम पासवान, 75-सहरसा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपर समाहहर्ता धीरेंद्र कुमार झा, 76-सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर सुरेंद्र राय, 77-महिषी विधान सभा क्षेत्र के लिए उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह को सुपर जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.