रालोसपा नेता ने किया जनसंपर्क
सहरसा। रालोसपा जिलाध्यक्ष चंदन बागची के नेतृत्व में जनंसपर्क अभियान चलाया गया। नेताओं ने केदली, र
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:48 PM (IST)
सहरसा। रालोसपा जिलाध्यक्ष चंदन बागची के नेतृत्व में जनंसपर्क अभियान चलाया गया। नेताओं ने केदली, रामपुर, मुरादपुर, मोहनपुर, वाराही, परसबन्ना समेत कई गांव का दौरा किया। नेताओं ने कहा कि रालोसपा सड़क से संसद तक महादलित, पिछड़ों की आवाज को बुलंद करेगी। सामाजिक, आर्थिक राजनीतिक, शैक्षणिक पिछड़ापन दूर करने के लिए लगातार संघर्ष करेगी। उन्होंने आगामी 25 सितंबर को सहरसा में आयोजित दलित महादलित अति पिछड़ा सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। इसमें प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत झा, शिवेन्द्र कुमार सुमन, चंदन साह, ताला किस्कु समेत कई नेता शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें