Move to Jagran APP

नहीं मिल रही बाढ़ पीड़ितों को समुचित सुविधा : मुन्ना

सहरसा। पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने बुधवार को प्रखंड की सुहथ एवं कढ़ैया पंचायत के

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Aug 2017 06:05 PM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2017 06:05 PM (IST)
नहीं मिल रही बाढ़ पीड़ितों को समुचित सुविधा : मुन्ना
नहीं मिल रही बाढ़ पीड़ितों को समुचित सुविधा : मुन्ना

सहरसा। पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने बुधवार को प्रखंड की सुहथ एवं कढ़ैया पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्या को सुनी। दौरे के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण बाढ़ प्रभावित लोगों को समुचित सुविधा नहीं दी जा रही है। बाढ़ पीड़ित लोग खुले आसमान में रहने को विवश हैं। कहा कि सरकार की तरफ से अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है कि बाढ़ पीड़ित जब तक बाढ़ राहत शिविर में रहना चाहते हैं तब तक वहां वह आराम से रह सकते हैं। पानी सूखने के बाद वह अपने घर लौटें। बाढ़ पीड़ित लोगों को शिविर में भोजन एवं अन्य सुविधा दी जाएगी लेकिन प्रशासन की तरफ से इसमें कोताही बरती जा रही है। जिससे बाढ़ पीड़ित लोगों के सामने कई समस्या उत्पन्न हो रही है। इस मौके पर समिति सदस्य संजू देवी, मुखिया प्रतिनिधि अनिल पासवान, पूर्व समिति विपुल कुमार ¨सह, संजय कुमार, अवधेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.