Move to Jagran APP

राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में सहरसा के राजा कुमार का चयन

सहरसा। शहर के एमएलटी सहरसा कालेज के छात्र राजा कुमार 40वीं राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 08:13 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 08:13 PM (IST)
राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 
में सहरसा के राजा कुमार का चयन
राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में सहरसा के राजा कुमार का चयन

सहरसा। शहर के एमएलटी सहरसा कालेज के छात्र राजा कुमार 40वीं राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है । चयनित खिलाड़ी मंगलवार को भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ। 22 से 26 सितंबर तक भुवनेश्वर में राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता होगी जिसमें भाग लेने के लिए राजा सहरसा से रवाना हो गया। खो-खो प्रशिक्षक सह संयोजक सैयद समी अहमद ने बताया कि सहरसा जिले के सत्तरकटैया के बरहशेर के थकन राम व सुनीता देवी के पुत्र राजा कुमार का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राजा एमएल टी कॉलेज सहरसा में इंटर का छात्र है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खो-खो एसोसिएशन आफ बिहार के दिशा निर्देश पर बक्सर जिले में बिहार स्टेट जूनियर खो-खो टीम के चयन के लिए विभिन्न जिले से आए खिलाड़ियों का ट्रायल 19 सितंबर 21 को हुआ । जिसमें सहरसा जिले के तीन बालक खो-खो खिलाड़ी राजा कुमार ,गौरव कुमार तथा रूपेश कुमार को शामिल किया गया। बाद में खो खो ट्रायल में सहरसा के खिलाड़ी राजा कुमार का चयन अंतिम रूप से किया गया। कोसी व पूर्णिया प्रमंडल के एकमात्र खिलाड़ी राजा कुमार ने अपने खेल प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित किया। इनके चयन पर एमएल टी कॉलेज के प्राचार्य डा. डी एन साह, शारीरिक शिक्षक संघ के संरक्षक सुनील कुमार झा, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, जिला सचिव मंशुमाला सिंह, संयुक्त सचिव चंद्रशेखर खां ने कहा कि खो खो प्रशिक्षक सैयद समी अहमद की मेहनत का प्रतिफल है कि सहरसा जिले में खो खो के खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहरसा के खिलाड़ी के चयन होने पर चंद्रशेखर अधिकारी, मंजू वात्सायन, वरुण सिंह, बदरे आलम, अनिल कुमार, रौशन कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, शैलेश कुमार झा, नूर सलाम, राजेश सिंह, आनंद झा, प्रणब प्रेम आदि ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.