Move to Jagran APP

धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

सहरसा। शुक्रवार को नया बाजार व कायस्थ टोला समेत कई जगहों पर चित्रांश परिवार के लोगों

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 02:06 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 02:06 AM (IST)
धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

सहरसा। शुक्रवार को नया बाजार व कायस्थ टोला समेत कई जगहों पर चित्रांश परिवार के लोगों ने धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा- अर्चना की। इस मौके पर पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व चित्र प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया गया है। नया बाजार में मंदिर की पूजा मुख्य कमेटी के अध्यक्ष कामेश्वर लाल दास के देखरेख में हुई, जिसमें पूजा समिति के संरक्षक कृष्नानंद वर्मा, डा. अवनीश कर्ण, उपाध्यक्ष. अर्जुन प्रसाद वर्मा, सचिव राधाकांत लाल दास, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मल्लिक, अंकेक्षक. डा. ज्योति श्रीवास्तव, समन्वयक . एके गुड्डु के अलावा न्यूकॉलोनी, नयाबाजार, गाँधीपथ, शिक्षा कॉलोनी, हॉस्पिटल कॉलोनी, सराही, मिरटोला, पानी टंकी समेत कई अन्य जगहों के चित्रांश परिवारों ने सम्मलित होकर पूजा- अर्चना की।

loksabha election banner

पूजा में श्रद्धालुओं के सेवार्थ यूथ कमिटी के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, उपाध्यक्ष, सन्दीप कुमार दास, लोकेश कुमार, राजेश कुमार, सामन्त कुमार कार्यरत थे। मौके पर प्रतीक कर्ण, इन्द्रकांत लाल, अवनीश कुमार, पंकज कुमार, जीवन वर्मा, आदित्य वर्मा, ¨प्रस वर्मा, कुमार मनीष, ¨टकू सरकार,रतन कुमार, राजेश रंजन, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। यूथ अध्यक्ष ने कहा सांध्य आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित की जाएगी।

दूसरी ओर चित्रगुप्त पूजा समिति कायस्थ टोला में पूजा- अर्चना के बाद चित्रकला प्रदर्शनी लगाया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूजा समिति के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता कृष्णमुरारी प्रसाद ने फीता काटकर किया। शनिवार को कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रख्यात गजलकार, गीतकार, कवि विमलेन्दु सागर के साथ- साथ अखिल भारतीय साहित्य परिषद के साहित्यकार शामिल होंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। मौके पर रणधीर सिन्हा, विजयेन्द्र कुमार ललन, डा. सतीश दास, अशोक कर्ण, डा. बीके वर्मा, अंकित सिन्हा, अविनाश सिन्हा, श्यामानंद लाल दास, अर्पित कुमार सिन्हा, विष्णु सिन्हा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.