Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर

संस सहरसा सोमवार को जदयू व राजद द्वारा अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:14 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए पूर्व 
सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर
जयंती पर याद किए गए पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर

संस, सहरसा: सोमवार को जदयू व राजद द्वारा अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने जननायक के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया की अध्यक्षता में जिला परिषद परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। संबोधित करते हुए विधायक रत्नेश सादा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज के दलित, पिछड़ा ,कमजोर तथा हाशिए पर रहनेवाले लोगों की ताकत थे। उन्होंने स्वच्छ समाज निर्माण के लिए अपनी जिदगी को न्योछावर कर दिया। समाज में समानता की लड़ाई को वे काफी मजबूती से लड़े। कहा कि राज्य की वर्तमान नीतीश कुमार सरकार उनके सपने को पूरा करने के लिए न्याय के साथ विकास कार्य चला रही है। जिला अध्यक्ष चंद्र देव मुखिया ने कहा कर्पूरी ठाकुर सिर्फ वंचित समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के आर्थिक, शैक्षिक विकास के लिए इमानदारी से कार्य करते रहे। उनके ही कार्यकाल में छोटे किसानों को मालगुजारी भुगतान से मुक्ति मिली। आनंदी प्रसाद मेहता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए आठवीं तक की पढ़ाई की फीस से राज्य के बच्चों को मुक्ति दे दिया। सवर्ण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पिटू सरकार ने कहा कर्पूरी ठाकुर सबके हित की बात करते थे। सवर्ण निर्धन लोगों के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण की सबसे पहले उन्होंने ही वकालत किया था। आज उसी राह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चल रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित हुए जिला प्रवक्ता सोहन झा ने कहा जब तक चांद रहे तारे रहेंगे कर्पूरी जी का नाम रहेगा। जयंती समारोह को सुशील कुमार यादव ,देवेंद्र देव, किशोर कुमार सिंह ,बबलू सिंह दिनेश पासवान ,स्मिता सिंहा, सीमा गुप्ता ,रंजना गुप्ता, मो. मोहीउद्दीन राईन, चंद्रमोहन सिंहा, नूर आलम ,सदानंद सुमन, पंकज सिंह ,प्रीतम सिंह ,मोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

दूसरी ओर राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष मो. ताहीर की अध्यक्षता में जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव ने कहा कर्पूरी जी दलितों पिछड़ों के रहनुमा थे, जो दो- दो बार मुख्यमंत्री रहते हुए भी अपना घर तक सही से नही बना पाए। आज के जनप्रतिनिधियों को उनके सीख लेने की जरूरत है। उनके मुख्यमंत्री रहते ही बिहार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में आरक्षण लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना था। इसके लिए उन्हें काफी गाली भी सुननी पड़ी थी। •िाला अध्यक्ष मो. ताहीर हुसैन, सुधीर यादव,प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया, युवा प्रदेश महासचिव सुमन सिंह, एससीएसटी प्रकोष्ठ के •िाला अध्यक्ष भीम कुमार भारती, वरिष्ठ राजद नेता रघुनाथ यादव, सियाराम सिंह,पवन यादव, नगर अध्यक्ष कौशल यादव, •िाला सचिव सह प्रवक्ता जावेद अनवर ,चांद, भूपेन्द्र यादव, शंकर कुमार, अकबर हुसैन,बालकृष्ण मेहता, सुधीर यादव, सियाचरण सदा, मो. असद नीलेश राणा, अब्दुल नकीम,तारणी यादव, मुरली यादव,अरविन्द राम, आदि ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.