स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस: सांसद
सहरसा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। उक्त बातें सांसद दिनेश चंद्र यादव ने
सहरसा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। उक्त बातें सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कही। सांसद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती के अवसर पर शहर के रिफ्यूजी कोलोनी उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अविस्मरणीय योगदान रहा है। ऐसे महापुरूष को याद करना और उनकी प्रतिमा का अनावरण करना ही मेरे लिए उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने-अपने कर्तव्यों के प्रति हर हमेशा जागरूक रहने की जरूरत है। सहरसा के विधायक अरूण कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान युवाओं से किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच के तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह को पूर्व विधायक संजीव कुमार झा एवं डा. आलोक रंजन ने कहा कि नेताजी जैसी शख्सियत विरले ही पैदा होते हैं। मां भारती की गुलामी की जंजीर को खोलने में उनका योगदान अतुलनीय है। समारोह को संबोधित करते हुए सीपीआई नेता ओमप्रकाश नारायण ने उनके जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि संघर्ष के पथ पर चलना मंजूर कर भोग व रसूख की जीवन को तिलांजलि देने का नाम ही नेता जी है। एनएसयूआई के छात्र नेता व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विचार मंच के संयोजक मनीष कुमार की अध्यक्षता एवं सुदीप कुमार सुमन के संचालन में आयोजित समारोह को पूर्व विधायक डॉ. अरूण कुमार, चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सुंदर साहा, युवा राजद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेता केसर कुमार सिंह, रामसागर पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, जिला पार्षद धीरेन्द्र यादव, जदयू नेता अक्षय झा, घनश्याम चौधरी, फ्रेंडस आफ आनंद के अंशुमन मोहन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यानंद मिश्र, पूर्व वार्ड पार्षद राजेन्द्र प्रसाद यादव, राजीव रंजन साह आदि ने संबोधित किया। इस जयंती समारोह को सफल बनाने में आयोजन समिति के संजय सिंह, मनोज यादव, नीतीश कुमार, दिवाकर कुमार, हेमंत चौधरी, सुमन कुमार, नीरज कुमार, अजीत यादव, रजनीश सिंह मन्ना, राजीव सिंह, अभिषेक, नवनीत पिटू, विराज कश्यप, निर्मल झा, अमित कन्हैया, ईश्वर कात्यायन, रंजेश झा, योगेश मिश्रा, रविन्द्र कुमार, घनश्याम, मिथिलेश आदि ने सहयोग किया।