एम्स नहीं तो जदयू-भाजपा को वोट नहीं
सहरसा। शुक्रवार को जिला परिषद स्थित रेनबो रिसोर्ट में एम्स बनाओ संघर्ष समिति की एक आवश्यक
सहरसा। शुक्रवार को जिला परिषद स्थित रेनबो रिसोर्ट में एम्स बनाओ संघर्ष समिति की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में सहरसा के साथ राज्य और केन्द्र सरकार पर सौतेलापन व्यवहार पर किए जाने का आरोप लगाते हुए सहरसा में एम्स नहीं तो जदयू-भाजपा को वोट नहीं के नारों के साथ चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यानंद मिश्र की अध्यक्षता एवं संरक्षक प्रवीण आनंद के संचालन में संपन्न इस बैठक में प्रमंडलीय संयोजक विनोद कुमार झा, राजद जिलाध्यक्ष जफर आलम, राजद नेता अजय कुमार ¨सह, माकपा नेता विनोद कुमार, लोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश रंजन, जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, हम के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना झा, जनतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष गोसांई मंडल, प्रदेश नेता प्रशांत प्रियदर्शी, बिपीपा नेता चंदन कुमार ¨सह, सुभाष गांधी आदि ने कहा कि सरकार कोसी क्षेत्र की हमेशा अनदेखी कर रही है। मुख्यमंत्री के आगमन के दिन सहरसा के लोगों द्वारा एम्स के लिए मार्च किया जाएगा। जिसमें हजारों लोग शरीक होंगे। कहा कि लोगों द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा, मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक घोषणा नहीं की गई, तो उन्हें लोगों का विरोध झेलना पड़ेगा और संघर्ष समिति इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी।