Move to Jagran APP

सम्राट अशोक शौर्य यात्रा को सफल बनाने का निर्णय

संस सहरसा गुरूवार को जिला परिषद परिसर में महात्मा फूले समता परिषद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। शिवेंद्र सिंह जीशु की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 23 जनवरी 2022 को वैशाली के अशोक स्तंभ से कुम्हरार तक सम्राट अशोक शौर्य यात्रा को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 07:26 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 07:26 PM (IST)
सम्राट अशोक शौर्य यात्रा को सफल बनाने का निर्णय
सम्राट अशोक शौर्य यात्रा को सफल बनाने का निर्णय

संस, सहरसा: गुरूवार को जिला परिषद परिसर में महात्मा फूले समता परिषद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। शिवेंद्र सिंह जीशु की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 23 जनवरी 2022 को वैशाली के अशोक स्तंभ से कुम्हरार तक सम्राट अशोक शौर्य यात्रा को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के जिला प्रभारी विनोद चौधरी निषाद ने कहा कि भारत के स्वाभिमान गौरवशाली राष्ट्र के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट अशोक के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी को भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं कर सकती है। नाटककार दया प्रकाश सिंहा ने अपनी रचनाओं में और इस संदर्भ में दिए गए साक्षात्कार में उस महान शख्सियत के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी किया है। कहा कि जिस महापुरूष ने अपने पराक्रम और समाज सुधार के कार्यों से भारत को पूरी दुनिया में गौरवांवित किया उनके विरूद्ध ऐसी ओछी बातें बहुत ही शर्मनाक है।

बैठक को संबोधित करते चंदन बागची ने कहा की सम्राट अशोक ने दुनियाभर में शांति का संदेश फैलाया। उनके विरुद्ध इतिहास विरुद्ध बात लिख कर न सिर्फ बिहार के स्वाभिमान को ललकारा गया है, बल्कि भारत की अस्मिता पर हमला किया गया है। अफसोस की बात है कि उसी पुस्तक के लेखक को साहित्य अकादमी पुरस्कार और पद्मश्री का सम्मान दिया गया है।

बैठक में दया प्रकाश सिंहा को भारत सरकार द्वारा दिया गया पद्मश्री और साहित्य अकादमी समेत सभी पुरस्कार वापस लेने की मांग की गई।

अपने अध्यक्षीय भाषण में शिवेंद्र सिंह जीशु ने कहा कि सहरसा जिला से 50 वाहनों के काफिले के साथ सुपौल के कार्यकर्ता वैशाली से आयोजित शौर्य यात्रा में शामिल होगें। बैठक में प्रमुख रूप से राम सकल सिंह, दिनेश कुशवाहा, लोकेश सिंह, गौरव सिंह, दिलीप कुमार मेहता, पवन झा, चंद्रमोहन सिन्हा, शंभू मेहता, विपिन यादव, मन्नू सिंह, पप्पू सिन्हा, मो. आरिफ हुसैन, पिकू यादव चंदन साह, राकेश साह, श्रवण यादव, सीएम झा, प्रीतम कुमार, मो. कमालुद्दीन, श्याम शर्मा, नागेश्वर राम,सनोज शर्मा, मो.अरशद, हीरा शर्मा, विनय मिश्र, चंदन कुशवाहा, संजीव कुशवाहा, मनीष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.