Move to Jagran APP

सुमन बने प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष और शगुफ्ता सचिव

संवाद सहयोगी सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) प्रखंड मुखिया संघ के चुनाव को लेकर एक सादे समारोह में प्रखंड के सभी मुखिया की बैठक सरडीहा पंचायत में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Dec 2021 04:43 PM (IST)Updated: Fri, 31 Dec 2021 04:43 PM (IST)
सुमन बने प्रखंड मुखिया संघ के 
अध्यक्ष और शगुफ्ता सचिव
सुमन बने प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष और शगुफ्ता सचिव

संवाद सहयोगी, सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) : प्रखंड मुखिया संघ के चुनाव को लेकर एक सादे समारोह में प्रखंड के सभी मुखिया की बैठक सरडीहा पंचायत में आयोजित की गई। इस बैठक में 20 में से 15 मुखिया उपस्थित हुए। जहां सर्वसम्मति से सरडीहा पंचायत के मुखिया सुमन कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, मोहनपुर के नवनिर्वाचित मुखिया संजीव जायसवाल चौधरी को उपाध्यक्ष, महखड़ पंचायत की मुखिया शगुफ्ता परवीन को सचिव एवं बेलवाड़ा पंचायत की मुखिया बनती देवी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

loksabha election banner

इस अवसर पर बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने पंचायतीराज व्यवस्था को शत प्रतिशत अपने-अपने पंचायत में क्रियान्वित करने के प्रति अपनी कटिबद्धता को दोहराई। बैठक में कहा गया कि अपने अधीनस्थ पंचायत का सभी मुखिया जनता की अपेक्षा एवं विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करें। वहीं नवचयनित मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सु²ढ़ करना, उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि गांधी के सपनों का पंचायत स्थापित कराने में वह हर संभव सहयोग करेंगे। मुखिया के हक हकूक की रक्षा के लिए वह हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। बैठक में शराबबंदी का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का वचन लिया गया। इस अवसर पर सिटानाबाद उत्तरी के मुखिया मु.मसीर, कांटो पंचायत के मुखिया भोलेंद्र राय, बघवा के मुखिया रंजीत कुमार राय, रायपुरा के सबुजिया देवी, महखड़ की शगुफ्ता परवीन, सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत के रवीना खातून, सरोजा पंचायत की मुखिया चित्रा सिंह, चकभारो पंचायत के मुखिया कनीज फातिमा, सोनपुरा पंचायत के मुखिया रामविलास तांती, खजूरी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.