Move to Jagran APP

क्षत्रिय महासभा कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

सहरसा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक सरडीहा पंचायत स्थित खुशियाल बाबाधाम शंकरपुर में आयोजित की

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 06:26 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:26 PM (IST)
क्षत्रिय महासभा कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
क्षत्रिय महासभा कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

सहरसा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक सरडीहा पंचायत स्थित खुशियाल बाबाधाम शंकरपुर में आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षत्रिय महासभा के कार्यकारिणी का अगले तीन साल के लिए सर्वसम्मति से चयन किया गया। सरडीहा मुखिया सुमन कुमार मुखिया की अध्यक्षता एवं बानेश्वर प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रमोद नारायण सिंह को अध्यक्ष,नन्दकिशोर सिंह को सचिव,उपाध्यक्ष पद पर कामेश्वर सिंह,किशोर कुमार सिंह एवं मुनेश्वर सिंह को,कोषाध्यक्ष पद पर मुखिया सुमन कुमार सिंह एवं संरक्षक के पद पर अरविद कुमार सिंह का चयन किया गया। वहीं अंकेक्षक के पद पर डा.राजीव कुमार सिंह,जेपी सिंह को प्रवक्ता बनाया गया। बैठक इलाके के 33 ग्राम के लोगों ने भाग लिया।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया सुमन कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का विस्तार एवं इसकी मजबूती के लिए अलग से कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में प्रचलित दहेज प्रथा,बालविवाह को समाप्त करने के लिए संगठन मजबूती के साथ अभियान चलाएगी। मुरारी सिंह ने कहा कि समाज के हर धर्म संप्रदाय के लोगों को शिक्षित बनने और अपने-अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय महासभा समाजिक सरोकार से जुड़ कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के हक के लिए आवाज बुलंद करेगी। नंद किशोर सिंह ने कहा कि समाज का उत्थान हो इसके लिए आवाज उठाने का काम संगठन के माध्यम से किया जाएगा। बैठक में देवेन्द्र सिंह,मदन सिंह,रामचन्द्र सिंह,नंद कुमार सिंह,विपिन सिंह,रूद्र नारायाण सिंह,बालकृष्ण सिंह,रमेश कुमार सिंह,नवलकिशोर सिंह,अनिल सिंह,मिथिलेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे। बैठक में अयोध्या मामले आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सर्वसम्मति से स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.