माल गोदाम के श्रमिकों का होगा सरकारी पंजीयन
सहरसा। भारतीय रेल गोदाम संघ के राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार और श्रम रोजगार मंत्री संतोष
सहरसा। भारतीय रेल गोदाम संघ के राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार और श्रम रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार के बीच हुई वार्ता के आधार पर अब माल गोदाम श्रमिकों का सरकारी पंजीयन होगा। यह पंजीयन संघ की निगरानी में किया जाएगा। इससे गोदाम श्रमिकों में हर्ष व्याप्त हो गया है।
यह जानकारी देते हुए पूर्व रेल जोन कोलकाता के कार्यवाहक अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने बताया कि एक मार्च को संघ के राष्ट्रीय प्रभारी और विभागीय मंत्री के बीच हुई वार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण कुमार पासवान की श्रमिकों के प्रति समर्पण और चिता को देखते हुए सम्पूर्ण देश के श्रमिकों का पंजीयन कराने का निर्णय लिया गया है। बताया कि इसी मार्च म ाह में पंजीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पंजीकरण के पश्चात इन श्रमिकों को सभी तरह की सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रूपरेखा तय की जाएगी। संघ और सरकार के बीच हुए इस समझौते पर माल गोदाम श्रमिकों ने नया बाजार निवासी माल गोदाम श्रमिक संघ पूर्व रेलवे जोन कोलकाता के कार्यपाहक अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने संघ के कार्यवाहक संगठन मंत्री सामंत कुमार, मालदा के कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश कुमार गुड्डू, कार्यवाहक प्रभारी पंकज कुमार के अलावा इंद्रकांत, अवनीश कुमार, जीवन कुमार वर्मा, शशिभूषण सुतिहार, अरुण साह, रवि वर्मा, राजू कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार, राजदीप यादव, विजय कुमार आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित साह, रेलमंत्री पीयुष गोयल और श्रममंत्री संतोष कुमार गंगवार का आभार प्रकट किया है।