कुंदन के बलिदान को याद रखेगा हिदुस्तान : बबलू
सहरसा। पूर्वी लद्दाख स्थित गलवन घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिसक झड़प में शहीद
सहरसा। पूर्वी लद्दाख स्थित गलवन घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिसक झड़प में शहीद हुए बलिदानी कुंदन के आरण स्थित आवास पर पहुंच भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू एवं विधान परिषद नूतन सिंह ने परिजनों को सांत्वना दिया तथा बलिदानी के पिता निमेंदर यादव को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
विधायक ने कहा कि बलिदानी वीर सेना जवान कुंदन ने अपने बलिदान से सहरसा जिला समेत बिहार को सम्पूर्ण देश में गौरवान्वित किया है। उनका बलिदान हिदुस्तान याद रखेगा। उन्होंने बलिदानी के दो मासूम पुत्र रोशन एवं राणा को बेहतर शिक्षा दिलाने में अपनी ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन परिजनों को दिया। स्थानीय लोगों द्वार स्मारक बनाने , बलिदानी के नाम से तोरण द्वार बनाने आदि मांग पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिल ग्रामीणों की इच्छा पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। विधान परिषद नूतन सिंह ने आंगन जाकर वीरांगना से मिल उन्हें ढ़ाढ़स बंधाते हुए कहा कि उनके पति देश ने देश के लिए वीरगति को प्राप्त किया है।आज उन पर देश वासियों को गर्व है।उन्होंने उनके हर समस्याओं को अपनी समस्या के तरह निदान करने का भरोसा दिलाया।विधान परिषद ने अपने कोटे से बलिदानी स्थल का घेराबंदी एवं चबूतरा का निर्माण कराने की घोषणा की। इस मौके पर नीरज गुप्ता , मिथलेश झा , फुलेश्वर सिंह , सिद्धार्थ सिधू , संगम सिंह , सत्यम सिंह , समिति सदस्य संतोष कुमार , महेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।