सूखे छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने का निर्देश
सहरसा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शुक्रवार को जीप उपाध्यक्ष छत्री यादव, प्रखंड
सहरसा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शुक्रवार को जीप उपाध्यक्ष छत्री यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर एवं मुखिया संघ के जिला संयोजक इंदल यादव ने विभिन्न गांव के छठ घाटों का जायजा लिया। इस दौरान दुधैला, बिशनपुर,अमरपुर सहित सिरादेय पंचायत के कई छठ घाटों पर पानी नहीं रहने के कारण जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि जिले के वरीय पदाधिकारी से मिलकर छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बगैर पानी का संभव नहीं है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा की सभी पंचायतों के मुखिया के साथ बैठक कर छठ घाटों पर साफ सफाई सहित अन्य समस्या का निदान के लिए कहा गया है। सभी सूखे छठ घाट पर पानी उपलब्ध कराने के लिए वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश मिलते ही सम्बन्धित विभाग से मिलकर पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर संजय कुमार, श्याम यादव, मंटू यादव, वकील यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।