अग्नि पीड़ित परिवार को 98 सौ का चेक सौंपा
सहरसा। बनगांव के अग्नि पीड़ित परिवार को अंचल कार्यालय में शनिवार को जिप सदस्य धीरेन्द्र यादव
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 12:45 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 12:45 AM (IST)
सहरसा। बनगांव के अग्नि पीड़ित परिवार को अंचल कार्यालय में शनिवार को जिप सदस्य धीरेन्द्र यादव एवं राजस्व कर्मचारी नीरज कुमार ने सौंपा। मालूम हो कि पिछले दिनों बनगांव उत्तरी नरगंज टोला वार्ड 13 में बिजली विभाग के ट्रांसफर से निकली चिगारी से रोहित कामत,मो कुमकुम देवी एवं अमित कामत घर लग गया था।जिसमें हजारों रुपये का अन्य समान जलकर राख हो गया था। अंचलाधिकारी के आदेश पर राजस्व कर्मचारी नीरज कुमार ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट सर्मपित किया।शनिवार को तीनों पीड़ित परिवार के पत्नी कुमकुम देवी,गुड़िया देवी एवं फुल देवी को आपदा सहायता राशि 98-98 सौ रूपये का चेक सौंपा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें