Move to Jagran APP

बाढ़ पर फ्लड फोरकास्ट मॉडल से रखी जाएगी नजर

सहरसा। कोसी नदी के बाढ़ पर नजर रखने के लिए फ्लड फोरकास्ट मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 06:01 PM (IST)
बाढ़ पर फ्लड फोरकास्ट 
मॉडल से रखी जाएगी नजर
बाढ़ पर फ्लड फोरकास्ट मॉडल से रखी जाएगी नजर

सहरसा। कोसी नदी के बाढ़ पर नजर रखने के लिए फ्लड फोरकास्ट मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा। बाढ़ प्रबंधन सुधार सहायता केंद्र पटना स्थित मैथमेटिकल मॉडलिग सेंटर द्वारा यह मॉडल तैयार किया गया है। कोसी के अलावे बागमती, अधवारा, गंडक, महानंदा के बाढ़ का भी पूर्वानुमान किया जाएगा। एफएमआइएसी द्वारा तीन मॉडल तैयार किया गया है जिसमें रीजनल मॉडल, फ्लड फोरकास्ट मॉडल, रिवर बिहेवियर एनालिसिस मॉडल। इस मॉडल को तैयार करने में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें माइक 11 और एचइसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिये नदियों के जलस्त्राव एवं वर्षापात का पूर्वानुमान 72 घंटे पूर्व जारी किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से राज्य में वर्षापात नदियों के जलस्तर जलस्त्राव से संबंधित आंकड़े जारी किए जाएंगे। पिछले वर्ष भी इससे नुकसान कम किया गया।

loksabha election banner

विभागीय सूत्रों के अनुसार, समय रहते जानकारी मिलने से प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने अलर्ट जारी करने से नुकसान कम होगा।

----

कोट

अत्याधुनिक तकनीक से बात की त्रासदी को कम किया जा सकता है।

डॉ. अरविद कुमार झा, जल विशेषज्ञ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.