बाढ़ पीड़ितों की उपेक्षा के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन नौ को
संस सहरसा जिले में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके पीड़ितों को सरकार की
संस, सहरसा: जिले में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके पीड़ितों को सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल रही है। इसपर आक्रोश जाहिर करते हुए माकपा ने नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। जानकारी देते हुए पार्टी के जिला सचिव रंधीर यादव ने बताया कि जिले के सात प्रखंडों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है। किसानों के खेत में लगी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। घरों में पानी प्रवेश कर जाने के कारण घरों में रखा अनाज भी बर्बाद हो गया। अबतक दर्जनों लोगों की डूबने से मौत हो गई। बावजूद इसके सरकार और प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सुध नहीं ली जा रही है। बाढ़ पीड़ितों के लिए न तो सामुदायिक किचेन चलाया जा रहा है और न ही कोई अन्य प्रबंध है। ऐसी स्थिति में बाढ़ पीड़ितों के ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए माकपा ने क्रांति दिवस पर समाहरणालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है।