Move to Jagran APP

ग्रामीण इलाकों में भी शान से लहराया तिरंगा

संसू सोनवर्षाराज (सहरसा) 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के विभिन्न स्थलों पर कैंप लगा लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 11:38 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 11:38 PM (IST)
ग्रामीण इलाकों में भी शान  से लहराया तिरंगा
ग्रामीण इलाकों में भी शान से लहराया तिरंगा

संसू, सोनवर्षाराज (सहरसा) : 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के विभिन्न स्थलों पर कैंप लगा लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

loksabha election banner

प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, सोनवर्षा थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, बसनही थाना में थानाध्यक्ष रहमान अंसारी,काशनगर ओपी में बिनोद कुमार सिंह, पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. लक्ष्मण कुमार, व्यापार मंडल में अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ ललन जी, एमएचएम कालेज में प्रधानाचार्य डा. उपेंद्र पंडित, दार्जिलिग पब्लिक स्कूल में निदेशक ई अजीत कुमार अनुज, शिक्षा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह, प्ले एन लर्न स्कूल में निदेशक अनुज कुमार सिंह सोनू, रेसिडेंशियल ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में निदेशक दीपक कुमार, वृहदाकार प्रखंड कृषि साख समिति में पैक्स अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह, तहसील कचहरी में अंचल निरीक्षक प्रभात कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। सोहा स्थित रामचंद्र विद्यापीठ पारा मेडिकल कालेज में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ईस्ट एन वेस्ट फाऊंडेशन पटना के चेयरमैन डा. रजनीश रंजन ने तिरंगे को फहरा उसे सलामी दी।

---------

सत्तरकटैया (सहरसा): प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविद कुमार, सीओ जयप्रकाश राय की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख सिधु कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। थाना परिसर में साथ थानाध्यक्ष प्रमोद झा, पंचायत भवन पंचगछिया में मुखिया रोशन सिंह कन्हैया, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ भारती झा, पीएचसी पंचगछिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह , एसबीआई अगवानपुर शाखा में शाखा प्रबंधक पवन कुमार, प्रखंड व्यापार मंडल कार्यालय में व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार, बारा पैक्स में पैक्स अध्यक्ष कविता झा, भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय, महंत सरयुग दास उच्च विद्यालय मेनहा में प्रधानाध्यापक कुमार जयदेव, मध्य विद्यालय सेवाश्रम पटोरी में प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार , भेलवा पंचायत में मुखिया अंजय कुमार , विशनपुर पंचायत भवन में मुखिया जुली कुमारी , बारा में मुखिया प्रेम शंकर कुमार , पुरीख में मुखिया ब्रम्ह देव सिंह , विशनपुर पैक्स में पैक्स अध्यक्ष मिटू भगत ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

-------

कहरा (सहरसा) : प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सुनीता साहू की मौजूदगी में प्रमुख रचना प्रकाश ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर अंचलाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ,सीडीपीओ विनिता कुमारी,पीओ विरेंद्र कुमार उप प्रतिनिधि अनिल यादव सहित विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद रहे। बनगांव थाना में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह,सोनवर्षा कचहरी मे थानाध्यक्ष सुशील कुमार मरांडी ने झंडोत्तोलन किया। राजकीय अम्बेडकर आवासीय उच्च विद्यालय अमरपुर,नवोदय विद्यालय बरियाही,मिथिला पब्लिक स्कूल सोनवर्षा कचहरी सहित सरकारी व निजी अन्य विद्यालयों में धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया। वहीं मोहनपुर पंचायतभवन में मुखिया अरूण यादव ने झंडोत्तोन किया। मौके पर रोजगार सेवक पूनम कुमारी,प्रो राजेंद्र यादव,दौरीक साह,उप मुखिया अरूण कुमार,कुमार गौरव,मंटून साह,विजय यादव,लक्षमण मुखिया,नेहरू मुखिया सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

--

संस,सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) : अनुमंडल पदाधिकारी अनीशा सिंह ने अनुमंडल कार्यालय,गोपनीय शाखा एवं विराट विकलांग सेवा कल्याण समिति कार्यालय में तिरंगा फहराय। अनुमंडल पुलिस कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इम्तियाज अहमद, इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रसाद यादव, थाना में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल,प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक जीवेश कुमार सिंह, प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक जर्रार जैदी,अधिवक्ता संघ कार्यालय संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता जयशंकर प्रसाद,अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डा. एनके सिंहा, मनरेगा कार्यालय में पीओ अभिषेकआनंद,डीसी इंटर कॉलेज में प्राचार्य देवनंदन प्रसाद,सरडीहा पंचायत में मुखिया सुमन कुमार सिंह, खमहौती में पूर्व मुखिया ललन कुमार यादव, मोहनपुर में मुखिया संजीव जायसवाल चौधरी, सकरा पहाड़पुर में मुखिया नीलम यादव,उर्दू माध्यमिक विद्यालय सिटानाबाद में प्रधानाध्यापक परवेज आलम, उर्दू मध्य विद्यालय पंचबिग्घी में प्रधानाध्यापक उदय कांत तांती, मध्य विद्यालय सोनपुरा में प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह, हरिवंश मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव यादव, निबंधन कार्यालय में अवर निबंधन पदाधिकारी आसित कुमार, खमहौती शिव मंदिर प्रांगण समाजसेवी बेलाल अहमद,महखड़ में मुखिया शगुफ्ता परवीन व चिरैया संकुल के संकुल समन्वयक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम ने संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय चिरैया व मध्य विद्यालय रेहरवा में प्रधानाध्यापक उदित कुमार यादव ने झंडोत्तोलन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.