मशरूम की खेती से दोगुनी होगी आमदनी
सहरसा। मोहनपुर पंचायत के फेकराही गांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें मशरू
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 08:32 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:11 AM (IST)
सहरसा। मोहनपुर पंचायत के फेकराही गांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें मशरूम की खेती कर आमदनी बढ़ाने के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। आत्मा निदेशक शिवेश कुमार ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं के साथ आमदनी बढ़ाने के उपाय बताएं। उन्होंने मशरूम की खेती को आय दोगुना करने का सबसे अच्छा विकल्प बताया। वहीं रणवीर आर्य ने किसानों को मशरूम की विभिन्न प्रजाति, उत्पादन, विपणन व भंडारण के तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी। जिसमें मशरूम की व्यवसायिक खेती के बाद बाजार एवं विपणन की समस्या के समाधान भी किए जाने का भरोसा दिलाया। मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रोहित झा, जयदेव कुमार आदि भी उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें