मतदाता सूची में जुटा नए वोटर का नाम
सहरसा। प्रखंड मुख्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। प्रखंड विकास पदाि
सहरसा। प्रखंड मुख्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रगुप्त कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिन लोगों का आवेदन लिया गया था, उनलोगों का वोटर लिस्ट में नाम जोड़ दिया गया है। बीएलओ के माध्यम से क्षेत्र के सहुरिया, ईटहरी, सरबेला, घोड़दौर, महारस, सरबैला एवं रसलपुर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को वोटर आइडी कार्ड दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विस चुनाव को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण पर है। सोनवर्षा 74 विधानसभा के सफल संचालन के लिए आठ प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद तिवारी, जेई बलभद्र सिंह, पंचायत सेवक मुरली प्रसाद यादव, सुबोध पासवान, संतोष कुमार झा, राजस्व कर्मचारी अनिल दास, आशुतोष कुमार, कृषि समन्वयक महेश प्रसाद के द्वारा प्रत्येक दिन सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। बताया कि क्षेत्र में मूल मतदान केंद्र की संख्या 57 एवं सहायक मतदान केंद्र की संख्या 31 बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्र पर कोरोना के नियम का पालन किया जाएगा। यहां कुल मतदाता 57 हजार 8 सौ 81 हैं।