Move to Jagran APP

महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह

सहरसा। मतदान में आधी आबादी महिलाओं में गजब का उत्साह दिखा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों म

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 12:50 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 12:50 AM (IST)
महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह
महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह

सहरसा। मतदान में आधी आबादी महिलाओं में गजब का उत्साह दिखा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केन्द्र पर महिलाओं की लंबी कतार दिखी। मतदान के प्रति महिलाओं का जज्बा देखने लायक रहा। शहर के सहरसा बस्ती स्थित उर्दू कन्या मध्य प्राथमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पर महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए लाईन में खड़ी रही। वहीं सहरसा बस्ती स्थित उर्दू मध्य विद्यालय मतदान केन्द्र पर महिला व पुरूष मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। अन्य मतदान केन्द्रों पर भी सुबह से ही महिलाओं की लाइन लगी रही। शहर के गांधी पथ स्थित बुचन साह मध्य विद्यालय मतदान केन्द्र पर महिलाओं की लंबी कतार में शामिल महिलाएं धूप के बावजूद पुरूषों की तरह लाइन में डटी रही। महिला मतदाताओं ने कहा कि वोट देना मौलिक अधिकार है। घर के काम की ही तरह वोट की भी अहमियत है। चाहे कितनी देर हो जाए बिना वोट गिराए घर जाना नहीं है। शहर से सटे वसुदेवा मध्य विद्यालय में दिन के करीब डेढ़ बजे महिलाओं की लंबी लाइन थी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं खेतों में काम करने के बाद वोट गिराने मतदान केन्द्र पहुंची। पूछने पर कई महिलाओं ने बताया कि खेतों में गेहुं की कटाई हो रही है। गेहूं काटने के बाद अब वोट गिराने पहुंची हूं। वहीं बनगांव लक्ष्मीनाथ अनुग्रह संग्रहालय मतदान केन्द्र संख्या 51 पर महिलाओं की टोली ही वोट गिरा रही थी। सहरसा बस्ती स्थित मतदान केन्द्रों पर महिलाएं बुर्का पहने घंटो लाइन में खड़ी रहकर मतदान किया।महिलाओं में मतदान के प्रति काफी दिलचस्पी रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.