आधी आबादी ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा
सहरसा। सिमरी नगर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 210 211 206 207 पर मंगलवार को आधी आबादी म
सहरसा। सिमरी नगर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 210, 211, 206, 207 पर मंगलवार को आधी आबादी में मतदान के प्रति गजब का उत्साह था। काफी संख्या में मतदान को लेकर महिलाएं पहुंची थी और अपनी बारी आने का इंतजार घंटों करती रही। नगर की मतदाता कमला देवी, बेबी देवी, गिरजा देवी, जयमाला देवी, विद्या देवी ने कहा यही तो वह अधिकार है जिसे कोई छीन नहीं सकता है। गीता कुमारी कहती है कि आज हम पहली दफा अपने मतदान का प्रयोग किया। काफी अच्छा लगा। यह तो अपना अधिकार है और लोकतंत्र के इस महापर्व अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने आए हैं। चंचल भारती ने कहा कि हमलोगों का यहां ससुराल है घर का काम तो हम रोज ही करती हूं आज वोट गिराने के बाद ही कर लेंगें। हम अपने घर के आस-पास की महिलाओं को साथ लेकर मतदान करने पहुंचे।