महेन्द्र शर्मा बने बमुपा के प्रदेश महासचिव
सहरसा। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल मातंग ने महेन्द्र शर्मा को पार्टी का बिहार
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:14 AM (IST)
सहरसा। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल मातंग ने महेन्द्र शर्मा को पार्टी का बिहार प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरे प्रदेश में पार्टी का सामाजिक एवं भौगोलिक नेटवर्क खड़ा करने तथा संगठन को अनुशासित तरीके से चुस्त- दुरूस्त करते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगने का निर्देश दिया है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कोसी समेत संपूर्ण बिहार में संगठन के मजबूत होने की संभावना जताई है। अपने मनोनयन पर महेन्द्र शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद से उन्हें यह जिम्मेवारी दी है, उसे हर हाल में पूरा करने की कोशिश करूंगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें