कई निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों ने मारी हैट्रिक
सहरसा। प्रखंड मुख्यालय में पैक्स चुनाव के मतगणना में अधिकांश पंचायत में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष ने ह
सहरसा। प्रखंड मुख्यालय में पैक्स चुनाव के मतगणना में अधिकांश पंचायत में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष ने हैट्रिक मारी। शाहपुर पंचायत में झमेली दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेश मुखिया को 99 मतों से पराजित किया। मोहनपुर में जहांगीर आलम ने जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी नौशाद रहे। मुरादपुर पंचायत में वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुशील झा विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 125 मत मिले। जबकि सुशील झा को 342 मत मिले। हाटी पंचायत में लक्ष्मी यादव अध्यक्ष पद पर जीते। नवहट्टा पश्चिमी पंचायत में तीसरी बार अशफाक आलम विजयी हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी बीरेलाल पासवान को 86 मतों से हराया। चंद्रायण पंचायत में सत्यनारायण यादव तीसरी बार जीत हासिल की। जबकि खरका तेलवा पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद पर हीरेंद्र गुप्ता लगातार तीसरे बार विजयी हुए।