Move to Jagran APP

गंगाचरण व फौजिया फरहद तीसरी बार बने पैक्स अध्यक्ष

सहरसा। प्रखंड में तीसरे चरण में हुए पंचायत पैक्स चुनाव का मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 12:52 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 12:52 AM (IST)
गंगाचरण व फौजिया फरहद तीसरी बार बने पैक्स अध्यक्ष
गंगाचरण व फौजिया फरहद तीसरी बार बने पैक्स अध्यक्ष

सहरसा। प्रखंड में तीसरे चरण में हुए पंचायत पैक्स चुनाव का मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस्लामियां उच्च विद्यालय में हुई। मतगणना में दो पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने जीत दर्ज की। जबकि एक नये चेहरे को मौका मिला।

prime article banner

प्रखंड के सात पैक्स में चार में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। बांकी तीन में शुक्रवार को मतदान हुआ था। मतगणना के परिणाम के अनुसार जमालनगर से गंगाचरण यादव ने तीसरी बार जीत दर्ज की। वहीं सरबैला पैक्स से भी अहद आलम की पत्नी फौजिया फरहद ने भी तीसरी बार जीत हासिल की। जबकि महारस पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष गोपेश यादव को पराजित कर नीरज कुमार निराला ने जीत दर्ज की। बीडीओ चन्दगुप्त कुमार बैठा ने बताया कि जमालनगर पैक्स अध्यक्ष पद पर गंगाचरण यादव को 623 मत एवं प्रतिद्वंद्वी पुलेन्द्र यादव 73 मत प्राप्त हुए। वे 550 मतों से विजयी घोषित किये गये। सरबैला पैक्स से अध्यक्ष पद पर फौजिया फरहद को 452 वोट एवं प्रतिद्वंद्वी जितनी देवी को 425 एवं तीसरे स्थान पर रहे मेराज आलम 243 मत मिले। जबकि महारस पैक्स अध्यक्ष पद पर नीरज कुमार निराला ने 561 मत प्राप्त किया प्रतिद्वंद्वी गोपेश यादव को 351 मत मिले। तीसरे स्थान पर अरविद कुमार 343 मत पाकर रहे। मतगणना के दौरान सीओ अक्षयवट तिवारी, ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार, एसआई अशोक कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.