शिक्षा सेवकों ने किया प्रशिक्षण देने की मांग
सहरसा। गुरुवार को स्टेडियम परिसर में बिहार राज्य महादलित टोला सेवक/ शिक्षा स्वयंसेवक सं
सहरसा। गुरुवार को स्टेडियम परिसर में बिहार राज्य महादलित टोला सेवक/ शिक्षा स्वयंसेवक संघ जिला इकाई की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष रामप्रवेश सदा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा सेवक/ तालिमी मरकज को दो वर्षीय या चार वर्षीय डीएड/ बीएड प्रशिक्षण दिए जाने, मानदेय के बदले कम- से- कम 24 हजार वेतन देने, सेवा उम्र 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने, चौकीदार की भांति अनुकंपा देने की मांग की।
शिक्षा स्वयंसेवकों ने कहा कि लगातार तीन वर्षो से सरकार को स्वयंसेवक अपनी समस्याओं से अवगत करा रहा है। सरकार ने कई मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार भी किया, परंतु उसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है। कहा कि वार्ता के दौरान डीएड/बीएड प्रशिक्षण पर सहमति बनी थी, जिससे शिक्षा सेवक/ तालिमी मरकज में खुशी की लहर दौड़ गई। बाद में विभाग ने उसके रोड़ा अटकाकर शिक्षित नौजवानों को कमजोर करने पर तुला है। जिससे शिक्षा सेवक/ तालिमी मरकज में मायूसी छा रही है। इनलोगों ने बैठक के माध्यम से जनशिक्षा विभाग से एक समान अवसेन्टी या नियम सरकुलर बनाने की मांग की। कहा कि अगर जनशिक्षा विभाग शिक्षा सेवकों को प्रशिक्षण नहीं दिलाएगी तो हमलोगों को शिक्षण कार्य से अलग अन्य विभाग में स्थानांतरित किया जाए। मौके पर अनिल कुमार चौधरी, अभिषेक चौधरी, मुकेश कुमार चौधरी, संजय कुमार रजक, हीरालाल चौधरी, शंभू सादा, मनोरमा देवी, लक्ष्मी कुमारी आदि मौजूद रहे।